Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Executive Committee of the All India Swarnakar Samaj and Jewellers Association Formed in Jind
{"_id":"69b3d5c2ed9c9cbdf10fcc2d","slug":"video-executive-committee-of-the-all-india-swarnakar-samaj-and-jewellers-association-formed-in-jind-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का हुआ गठन
ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वैलर्स एसोसिएशन हरियाणा की बैठक शुक्रवार को सुनार मार्केट में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने की। बैठक में सोनी समाज के हितों एवं अधिकारों के साथ-साथ आबादी के अनुपात में राज में हिस्सेदारी सुनिश्चित कर हरियाणा स्वर्ण कला बोर्ड का गठन करने की सरकार से मांग की गई।
इसके अलावा दुकानदारों के हित में चोरी प्रकरण की धारा बीएनएस 317(2) के नियमों में सरलीकरण करने, स्वर्णकारों के लिए शिक्षा व रोजगार की उपलब्धता, ज्वैलर्स की सुरक्षा एवं अन्य मुद्दों बारे भी मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय सोनी एवं जिला प्रभारी युवराज और राजेंद्र सोनी के मार्गदर्शन में शिक्षाविद वेदप्रकाश वर्मा नरवाना को जिला चेयरमैन, बिजली निगम के सेवानिवृत कनिष्ठ अभियंता फूलसिंह वर्मा को जिला संरक्षक, ब्रजमोहन अलेवा को जिला कोषाध्यक्ष, बलबीर खरल को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हिमांशु को जिला मीडिया प्रभारी, राजकमल पिल्लूखेड़ा को जिला उपाध्यक्ष, अधिवक्ता शुभम को जिला सलाहकार, दिनेश जुलाना को जिला सहप्रभारी बनाया गया। नगर पालिका सफीदों के मनोनीत सदस्य एवं संस्था के नवनियुक्त जिला प्रभारी युवराज को भारत रत्न एवं संविधान के निर्माता डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिला विंग की जिलाध्यक्ष रामरती वर्मा, शहरी प्रधान अजय कुमार, तिलकराज उर्फ पप्पू सुनार, मैढ़ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला समिति रामराय के प्रधान पुरुषोतम, कोषाध्यक्ष सतीश रामराय, पूर्व प्रधान बलदेव कृष्ण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।