Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Administration to Crack Down on Illegal Factories in Jind; List of 50 Units Prepared
{"_id":"69b3e8f79a0d7ccbaf047b37","slug":"video-administration-to-crack-down-on-illegal-factories-in-jind-list-of-50-units-prepared-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने की 50 की बनाई सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में अवैध फैक्ट्रियों पर प्रशासन कसेगा शिकंजा, प्रशासन ने की 50 की बनाई सूची
सफीदों में अवैध रूप से चल रही रंग-गुलाल की फैक्टरी में हुई आगजनी के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। अब जिला प्रशासन ने पूरे जिले से 50 फैक्ट्ररी को चिन्हित किया है। फैक्टि्रयों के कागजात या एनओसी नहीं मिली तो उनको तुरंत सील किया जाएगा और उसके मालिक के खिलाफ की प्रशासन कार्रवाई करेगा।
एसपी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 50 फैक्टि्रयों की सूची डीसी मोहम्मद इमरान रजा के संज्ञान में भी लाई गई है। इसके अलावा सफीदों सदर क्षेत्र में एक गोदाम भी सील किया था और उसके मालिकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करवाई है।
वहीं, आगजनी के मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें फैक्टरी मालिक राजू उर्फ राकेश, उसका चाचा रामकरण और फैक्टरी सांझेदार रोशनलाल है। इन्होंने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है। यह पटाखे बनाने के लिए सामान सदर दिल्ली से लाते थे। अब पुलिस सदर दिल्ली जाकर सामान बेचने वाले उन आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। वहीं इस मामले में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 16 लोग आग की चपेट में आए थे। घटना के समय फैक्टरी में 18 लोग काम कर रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।