{"_id":"698cd4897ede6608a000b3a8","slug":"agarwal-vaishya-samaj-will-organize-a-blood-donation-camp-on-february-15-jind-news-c-199-1-jnd1010-148361-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 फरवरी को अग्रवाल वैश्य समाज लगाएगा रक्तदान शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 15 फरवरी को अग्रवाल वैश्य समाज लगाएगा रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
11जेएनडी08: रक्तदान शिविर को लेकर जानकारी देते हुए। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज शाखा की ओर से 15 फरवरी को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
संस्था प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि समाज द्वारा समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाए जाते रहे हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज हमेशा निस्वार्थ भाव से सामाजिक कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहता है। प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिल मोर (प्रेसिडेंट कैंडिडेट, बार एसोसिएशन) और प्रमुख समाजसेवी हंसराज समैण द्वारा किया जाएगा। संस्था महासचिव राहुल बंसल ने बताया कि शिविर में सुप्रसिद्ध डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्त संग्रह किया जाएगा। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे और विशेष जलपान की व्यवस्था भी रहेगी।
संस्था कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, उपाध्यक्ष जोनी सिंगला, अशोक गर्ग, सुनील गर्ग, पवन सिंगला, संदीप गर्ग, संजय गोयल और दिव्यांशु सहित अन्य सदस्यों ने आमजन से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। आपकी दो बूंद रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है।
Trending Videos