{"_id":"698dc1944693f02ec2078000","slug":"video-workers-of-various-trade-unions-demonstrated-regarding-the-nationwide-strike-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर किया प्रदर्शन
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत जिले भर की विभिन्न ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पुराने बस अड्डा के पास धरना-प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कांग्रेस पार्टी ने समर्थन दिया।
जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। ऋषिपाल हैबतपुर ने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कानूनों में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे देश का किसान और मजदूर वर्ग बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसान-मजदूर हितों पर सीधा कुठाराघात किया है। महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में संशोधन ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से किसान, मजदूर और कमेरे वर्ग की हितैषी रही है और आगे भी उनकी आवाज को बुलंद करती रहेगी। कांग्रेस पार्टी का संघर्ष केवल धरनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सड़क से लेकर संसद तक इन वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि जब-जब किसान और मजदूर पर संकट आया है, कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी रही है। हम किसी भी कीमत पर उनके हकों से समझौता नहीं होने देंगे।उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण छोटे व्यापारी, श्रमिक और खेतिहर वर्ग गहरे संकट में हैं। बढ़ती महंगाई, निजीकरण और रोजगार के घटते अवसरों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। कांग्रेस जिला प्रधान ने कहा कि यह हड़ताल केवल विरोध नहीं, बल्कि सरकार को चेतावनी है कि यदि किसान-मजदूर विरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। धरने में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों ने भी एकजुटता दिखाते हुए केंद्र सरकार से श्रमिक और कृषि हितों की रक्षा करने की पुरजोर मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।