{"_id":"698daaf5fceac14e560d1b1c","slug":"video-employees-staged-a-protest-in-jind-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के जुलाना में कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के जुलाना में कर्मचारियों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का जलाया पुतला
सीटू के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी हड़ताल के तहत जुलाना में विभिन्न यूनियनों के कर्मचारियों और मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने रोष प्रकट किया और बाजार में जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने पुराने बस स्टैंड पर पहुंचकर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।वीरवार को पुरानी अनाज मंडी में आयोजित धरने की अध्यक्षता मजदूर नेता सुभाष पांचाल ने की। धरने को संबोधित करते हुए सुभाष पांचाल ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों और मजदूरों के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकाप्रथा को बढ़ावा देकर स्थायी नौकरियों को समाप्त किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से पक्का किया जाए और ठेकाप्रथा को बंद कर सीधी भर्ती की व्यवस्था लागू की जाए। उनका कहना था कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित न करना अन्याय है। इसके अलावा न्यूनतम वेतन में वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा और श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने की भी मांग उठाई गई। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने पूरे बाजार में रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस मौके पर नपा के सफाईकर्मी, मिड डे मील वर्कर, आशा वर्कर, भवन निर्माण कामगार यूनियन और सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।