Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
A theft at a bullion trader's house in Jhansi was uncovered; the incident was carried out by a couple working at the house.
{"_id":"698d59977700f5842706d362","slug":"video-a-theft-at-a-bullion-traders-house-in-jhansi-was-uncovered-the-incident-was-carried-out-by-a-couple-working-at-the-house-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी में सराफा कारोबारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, घर में काम करने वाले दंपती ने की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में सराफा कारोबारी के यहां हुई चोरी का खुलासा, घर में काम करने वाले दंपती ने की थी वारदात
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:09 AM IST
Link Copied
प्रेमनगर पुलिस ने महाराजपुरा निवासी सराफा कारोबारी के घर में हुई चोरी की खुलासा करते हुए दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी हुई रकम 3.10 लाख रुपये नगद समेत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। दंपती को घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़ा जा सका। पुलिस ने गिरफ्तार करके दोनों को न्यायालय के सामने पेश किया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।महाराजपुरा निवासी सराफा कारोबारी अनिल साहू के घर से तीन फरवरी को नगदी एवं जेवर चोरी हो गए थे। अनिल ने उनके घर में काम करने वाले सुनील अहिरवार एवं उसकी पत्नी प्रीति पर शक जाहिर किया था। अनिल का कहना था कि उनके तिजोरी की चाबी चोरी करके वारदात को अंजाम दिया गया। मौका मिलने पर आरोपी ने नकदी और कीमती आभूषण पार कर दिए गए। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। उसकी तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर सुनील एवं उसकी पत्नी घर से बाहर जाती हुई दिखाई पड़ी। उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध नजर आई। पुलिस ने वह दोनों बुधवार को रेलवे कॉलोनी के पास से गिरफ्तार कर लिए गए। सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपियों के पास से चोरी हुई नकद समेत सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए गए। पुलिस टीम में निरीक्षक तुलसी राम पांडेय, उपनिरीक्षक संत प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश कुमार, शमुशल हसन समेत अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।