Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Passenger falls from moving train onto platform, RPF personnel saves his life; he was boarding Kerala Express
{"_id":"698d548e8f73a3c4ab007e71","slug":"video-passenger-falls-from-moving-train-onto-platform-rpf-personnel-saves-his-life-he-was-boarding-kerala-express-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, आरपीएफ कर्मी ने बचाई जान, केरला एक्सप्रेस में हो रहा था सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर गिरा यात्री, आरपीएफ कर्मी ने बचाई जान, केरला एक्सप्रेस में हो रहा था सवार
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:48 AM IST
Link Copied
चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ने से प्लेटफार्म पर गिर गया। इससे पहले कि वह प्लेटफार्म से नीचे पटरी पर गिरता, ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सिपाही ने भागकर उसे खींच लिया और जान बचाई। नई दिल्ली से चलकर तिरुवनंतपुरम की ओर जा रही केरला एक्सप्रेस (12626) रात करीब दो बजे प्लेटफार्म नंबर दो से रवाना हुई। इसी बीच चलती ट्रेन में सवार हो रहे यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म पर गिर गया। यह देख प्लेटफार्म ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल राजीव शर्मा ने भागकर यात्री को बचाया। पूछताछ करने पर यात्री अनुराग (51) निवासी बसंती जुही कानपुर ने बताया कि वह झांसी से पालघाट जा रहा था। उसका कोच बी-4 की सीट 39 पर आरक्षण था। यात्री की जान बचाने पर मौजूद यात्रियों ने कांस्टेबल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।