{"_id":"69da9c6e8e7c13c4510b23d5","slug":"aids-is-not-a-contagious-disease-dr-anita-jind-news-c-199-1-jnd1010-151451-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है : डॉ. अनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है : डॉ. अनीता
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान की अध्यक्षता और रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ. अनीता छाबड़ा के नेतृत्व में छात्राओं को टीच एड्स फिल्म दिखाई गई।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं के बीच एड्स को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना रहा। डॉ. अंजना लोहान ने कहा कि समाज में एड्स को लेकर जो डर और गलत धारणाएं हैं उन्हें केवल शिक्षा और संवाद के माध्यम से ही मिटाया जा सकता है। रेड रिबन क्लब प्रभारी डॉ. अनीता छाबड़ा ने बताया कि एड्स कोई छुआछूत की बीमारी नहीं है। यह साथ बैठने, गले मिलने या छूने से नहीं फैलता।
उन्होंने कहा कि संक्रमित रक्त और असुरक्षित संबंधों जैसे जोखिमों के प्रति सतर्क रहना चाहिए और बिना किसी संकोच के एचआईवी परीक्षण करवाना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. नयन दीप, डॉ. शालू सचदेवा, मधु शर्मा और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल और महासचिव जियालाल गोयल ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता अभियान किए जाएंगे।
Trending Videos