{"_id":"69c96d21aae09d60090914b2","slug":"awaken-inner-happiness-through-sudarshan-kriya-naresh-jaglan-jind-news-c-199-1-sroh1009-150777-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदर्शन क्रिया से अंदर की खुशी जगाएं : नरेश जागलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदर्शन क्रिया से अंदर की खुशी जगाएं : नरेश जागलान
विज्ञापन
29जेएनडी26: हैप्पीनेस कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जींद। इंडस स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में हैप्पीनेस कोर्स का रविवार को समापन हुआ। चार दिवसीय कोर्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक संतुलन के महत्व को समझा। कोर्स के दौरान विशेष रूप से सुदर्शन क्रिया का अभ्यास कराया गया।
इसे तनाव प्रबंधन और आंतरिक शांति प्राप्त करने की प्रभावशाली तकनीक माना जाता है। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षक एवं मनोवैज्ञानिक नरेश जागलान ने किया। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति बनाए रखना चुनौती बन गया है।
ऐसे में सुदर्शन क्रिया व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाती है। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से व्यक्ति न केवल तनाव से मुक्त होता है बल्कि उसकी कार्यक्षमता, एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
कोर्स में प्रतिभागियों को श्वास तकनीक ध्यान, योग और जीवन जीने की कला से जुड़े महत्वपूर्ण सिद्धांतों की जानकारी दी गई। समापन अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग जिला विकास समिति के सदस्य कपिल जैन ने प्रतिभागियों को नियमित अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos