सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Biometric and 24-Hour Gate Pass Facilities at the Mandi: DC

मंडी में बायोमीट्रिक और 24 घंटे गेट पास की सुविधा : डीसी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Biometric and 24-Hour Gate Pass Facilities at the Mandi: DC
07जेएनडी18: जुलाना मंडी में डीसी मोहम्मद रजा और एसपी कुलदीप सिंह जायजा करते हुए। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। जुलाना की नई अनाज मंडी में डीसी मोहम्मद इमरान रजा और पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को दौरा कर गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों और आढ़तियों से सीधा संवाद कर व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।
Trending Videos

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंडी में किसानों के लिए उपलब्ध पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और फसल सत्यापन प्रक्रिया की गहन समीक्षा की। उन्होंने बताया कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी में 24 घंटे गेट पास की व्यवस्था की गई है ताकि उन्हें इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसान के साथ-साथ उनके की ओर से नामित अधिकतम तीन व्यक्ति फसल ला सकेंगे जिनका सत्यापन फिंगर प्रिंट या आइरिस स्कैनिंग के माध्यम से किया जाएगा।
डीसी ने गेहूं में नमी की मात्रा और तौल प्रक्रिया की जांच की। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को सुखाकर लाएं ताकि खरीद और उठान का कार्य साथ-साथ हो सके। उन्होंने कहा कि यदि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट नहीं है तो किसान पेंट या स्टिकर से नंबर लिखकर भी मंडी में प्रवेश कर सकते हैं। सर्वर डाउन की समस्या पर डीसी ने कहा कि तकनीकी खराबी के समय विकल्प के तौर पर मैन्युअल कार्य सुचारू रखा गया है।
डीसी ने आढ़तियों के तीन साल के रजिस्ट्रेशन की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कही। इस अवसर पर एसडीएम होशियार सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज कुमार और मंडी प्रधान पवन लाठर सहित कई अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed