फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP holds meeting regarding preparations for the Tiranga Yatra.

Jind News: तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की हुइ्र बैठक

Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
BJP holds meeting regarding preparations for the Tiranga Yatra.
फोटो 5 नरवाना। बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत कार्यकर्ता ।
नरवाना। 10 अगस्त को नरवाना विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। अध्यक्षता युवा नेता कर्ण प्रताप सिंह ने की। तिरंगा यात्रा के संयोजक एवं अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में यात्रा के मार्ग, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, अनुशासन, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विभिन्न जिम्मेदारियां तय करने पर भी विचार-विमर्श किया। पार्टी ने नरवाना विधानसभा क्षेत्र से करीब तीन हजार कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है। बैठक में चारों मंडल अध्यक्षों सहित अमित सरपंच धरौदी, मनदीप चहल और सरदार गुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed