सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brainstorming on City Development at Meeting; Digital Library and New Railway Road Given Priority

Jind News: बैठक में शहर के विकास पर मंथन, डिजिटल लाइब्रेरी व रेलवे रोड की नई सड़क को मिली प्राथमिकता

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on City Development at Meeting; Digital Library and New Railway Road Given Priority
बैठक में शहर के विकास पर मंथन, डिजिटल लाइब्रेरी व रेलवे रोड की नई सड़क को मिली प्राथमिकता
विज्ञापन
नरवाना। शहर के विकास कार्यों को गति देने और लंबित योजनाओं को जमीन पर उतारने के उद्देश्य से मंगलवार शाम नगर परिषद कार्यालय में उच्च स्तरीय मंथन हुआ। इस दौरान हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की।
Trending Videos

बैठक करीब पांच बजे शुरू होकर सात बजे तक चली जिसमें नगर परिषद के साथ लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी शामिल रहे। चर्चा के दौरान शहर में प्रस्तावित परियोजनाओं को लेकर आपसी तालमेल मजबूत करने पर जोर दिया गया ताकि कार्यों में देरी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दो प्रमुख मुद्दों डिजिटल लाइब्रेरी और रेलवे रोड की सड़क को लेकर विशेष रूप से निर्णय लिए गए। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए पहले तय स्थान को उपयुक्त नहीं मानते हुए नया विकल्प तलाशने पर सहमति बनी। मंत्री ने सुझाव दिया कि ढाकल रोड पर केएम कॉलेज के आसपास लाइब्रेरी बनाई जाए।
वहीं अग्रसेन चौक से महावीर चौक तक रेलवे रोड की खराब हालत को देखते हुए अब पैचवर्क के बजाय पूरी नई सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अधिकारियों को विस्तृत योजना तैयार कर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार स्थापित करने को लेकर भी अधिकारियों से सुझाव मांगे गए।
बाक्स
इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
बैठक में टोहाना रोड की बड़बस्ती और लक्ष्मी नगर में डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये व शास्त्री नगर में 80 लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण, पशु अस्पताल, नगर परिषद का नया भवन, परिषद की सीमा विस्तार, प्रेम कबाड़ी रोड पर 49 लाख रुपये की लागत से कार्य, लंबित टेंडरों को जारी करना, शहर में 700 नई स्ट्रीट लाइट लगाना, पूर्ण कार्यों का उद्घाटन, नाइट स्वीपिंग का टेंडर और टूटी पुलियों की मरम्मत जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों से सुझाव लेने के बाद इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिए गए।
वर्जन
रेलवे रोड पर नई सड़क निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। डिजिटल लाइब्रेरी के लिए भी अलग से उपयुक्त स्थान चिह्नित किया जाएगा। छोटे कार्यों और पैचवर्क के लिए 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया जाएगा। कुल मिलाकर शहर में करीब 20 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रस्तावित हैं। नरवाना को सुंदर बनाना ही हमारा उद्देश्य है
–कृष्ण कुमार बेदी, कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article