सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children to receive nutritious food under the Mid-Day Meal scheme.

Jind News: मिड डे मील में बच्चों को मिलेगा पौष्टिक भोजन

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Children to receive nutritious food under the Mid-Day Meal scheme.
22जेएनडी08: शहर के एक सरकारी स्कूल में मिड डे मील खाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
जींद। मार्च में शेष बचे दिनों के लिए स्कूलों में दिए जाने वाले मिड डे मील का डे-वाइज वितरण कार्यक्रम जारी किया गया है। इससे विद्यार्थियों को संतुलित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत 23 मार्च (सोमवार) को रोटी के साथ घीया-चना दाल परोसी जाएगी। 24 मार्च (मंगलवार) को राजमा-चावल बच्चों के मेन्यू में शामिल रहेगा।
Trending Videos

शिक्षा निदेशालय ने त्योहारों और अवकाश को ध्यान में रखते हुए मेन्यू तैयार किया है। 29 मार्च को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। 25 मार्च को राम नवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती और 22 मार्च को शहीदी दिवस के अवसर पर भी स्कूल बंद रहेंगे। माह के अंत में 27 मार्च को गुड़ रोटी व दही, 28 मार्च को मिलेट परांठा व दही तथा 30 मार्च को सोया खिचड़ी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि मिड-डे मील मेन्यू बच्चों के सर्वांगीण स्वास्थ्य और पोषण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। इसमें मोटे अनाज (मिलेट्स) और प्रोटीन युक्त आहार को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित डे-वाइज शेड्यूल का पालन करें और भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता से कोई समझौता न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed