बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children's results will be shared with parents on April 1.

Jind News: 1 अप्रैल को अभिभावकों से साझा होंगे बच्चों के रिजल्ट

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Children's results will be shared with parents on April 1.
24जेएनडी17: जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय। संवाद - फोटो : टूंडला एटारोड से गुजरते महंत सुदेश तहलका संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए एक अप्रैल को मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित होगी। इसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला व खंड स्तर के शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

निर्देशों के अनुसार 16 से 25 मार्च के बीच आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम इस पीटीएम के दौरान अभिभावकों के साथ साझा किए जाएंगे। कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों की समग्र प्रगति कार्ड के माध्यम से जानकारी दी जाएगी जबकि बाल वाटिका-3 के बच्चों का मूल्यांकन निपुण ऐप की रिपोर्ट के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से अवगत कराना ही नहीं बल्कि उन्हें अगली कक्षाओं के निपुण लक्ष्यों और दक्षताओं के प्रति जागरूक करना भी है। साथ ही विद्यालयों में चल रहे निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा की जाएगी।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर समग्र प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाए जिसमें विषयवार प्रदर्शन अंकित हो। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थी स्वयं मूल्यांकन और सहपाठी मूल्यांकन के अनुभाग भरें। यह प्रक्रिया मेगा पीटीएम से पहले पूरी करनी अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed