सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Clash at Temple Over Removal of Workers: Sadhvi Injured, FIR Filed Against Sarpanch

Jind News: मंदिर में मजदूरों को हटाने पर मारपीट...साध्वी घायल, सरपंच पर एफआईआर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Clash at Temple Over Removal of Workers: Sadhvi Injured, FIR Filed Against Sarpanch
सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना की वीडियो
विज्ञापन
नरवाना। इस्मालपुर गांव में मंदिर के पास खाना खा रहे मजदूरों को हटाने को लेकर विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि झगड़े के दौरान साध्वी पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडों से हमला किया गया जिससे वह घायल हो गईं। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
Trending Videos

गांव में स्थित डेरा बाबा दूदूकर मंदिर में साध्वी सीता गिरी और बाबा महादेव गिरी रहते हैं। मंगलवार को कुछ एससी समाज के मजदूर मंदिर की दीवार के पास बैठकर खाना खा रहे थे। आरोप है कि साध्वी और बाबा ने उन्हें वहां से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर गांव के सरपंच सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और मजदूरों को हटाने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई। आरोप है कि सरपंच पक्ष की ओर से पत्थरबाजी की गई और लाठियां भी चलाई गईं जिससे साध्वी घायल हो गईं। साध्वी को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद साध्वी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी।
वर्जन
पिछले तीन वर्षों से सरपंच हैं और एससी समाज से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास कार्य चल रहा था जहां मजदूर खाना खा रहे थे। उन्हें साध्वी और बाबा ने हटा दिया। साध्वी और बाबा एससी समाज के लोगों के साथ भेदभाव करते हैं और उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं करने देते। उन्होंने कहा कि अन्य समुदाय के लोगों को मंदिर में आने की अनुमति दी जाती है लेकिन एससी समाज के लोगों को रोका जाता है।
–सुरेश कुमार, सरपंच, गांव इस्मालपुर।
इस्मालपुर गांव स्थित डेरे की साध्वी सीता गिरी की शिकायत पर गांव के सरपंच सुरेश कुमार के खिलाफ एफआआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में साध्वी सिता गिरी के आरोप है कि सरपंच ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
–कमल, प्रभारी, सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article