सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CM Saini slams INLD and Congress in Jind

Haryana: सीएम सैनी ने कांग्रेस और इनेलो पर जमकर साधा निशाना, बोले-विपक्ष का एजेंडा वोट लो और शोषण करो

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 05 Apr 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने अपने शासनकाल में प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया। परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए उन्होंने जनता के वोट का इस्तेमाल अपने परिजनों को आगे बढ़ाने के लिए किया

CM Saini slams INLD and Congress in Jind
सीएम सैनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हुडा ग्राउंड में धन्यवाद एवं विकास रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। करीब सवा घंटे के अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस और इनेलो पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों का एजेंडा हमेशा वोट लो और शोषण करो रहा है।
Trending Videos


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो ने अपने शासनकाल में प्रदेश को विकास के मामले में पीछे धकेलने का काम किया। परिवारवाद को बढ़ावा देते हुए उन्होंने जनता के वोट का इस्तेमाल अपने परिजनों को आगे बढ़ाने के लिए किया, जबकि विकास की असली सोच केवल भाजपा ने दी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के 10 साल के शासन में जनता का शोषण हुआ, जबकि भाजपा सरकार ने पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम सैनी ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए एकमात्र दल भाजपा है और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री को देशहित में समर्पित और मजबूत शासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। रैली में मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जींद जिले में पिछले 11 वर्षों में करीब 15 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। उन्होंने खुद को एक सामान्य गरीब परिवार से आने वाला बताते हुए कहा कि वह सत्ता में मुखिया नहीं, बल्कि सेवक की भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा द्वारा रखी गई सभी मांगों को भी मुख्यमंत्री ने मंच से स्वीकार किया और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की हर जरूरत को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed