{"_id":"69d500e4fbbf8221bd0b148d","slug":"video-hydrogen-train-returns-from-delhi-after-a-week-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: सप्ताह बाद दिल्ली से लौटी हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल के लिए सवा दस बजे सोनीपत रूट पर हुई रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: सप्ताह बाद दिल्ली से लौटी हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल के लिए सवा दस बजे सोनीपत रूट पर हुई रवाना
हाइड्रोजन ट्रेन एक सप्ताह बाद दिल्ली से लौटकर फिर से जींद पहुंची। मंगलवार को उसे ट्रायल के लिए सोनीपत रूट पर रवाना किया गया, जो शाम चार बजे वापस लौटी। अब सीआरएस के निरीक्षण के दौरान ही ट्रेन को रूट पर चलाया जाएगा।
मंगलवार को ट्रेन सुबह करीब सवा दस बजे जींद स्टेशन से चली। इस दौरान रेलवे अधिकारियों और तकनीकी टीम की निगरानी में ट्रेन ने पूरे रूट पर अपना परीक्षण पूरा किया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रोका गया, ताकि उसके संचालन, ब्रेकिंग सिस्टम, गति नियंत्रण और अन्य तकनीकी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया जा सके। ट्रेन को नियमित संचालन से पहले हर स्तर पर परखा गया। सोनीपत रूट पर सफल ट्रायल के बाद यह ट्रेन शाम करीब चार बजे वापस जींद स्टेशन पहुंची। इस दौरान रेलवे स्टाफ ने ट्रेन की परफॉर्मेंस का डाटा भी एकत्रित किया, जिसे आगे विश्लेषण के लिए भेजा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।