Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
farmer arrived at the grain market in Julana, Jind, carrying his harvest in a bullock cart accompanied by the beat of drums
{"_id":"69d756dffe89feb49a0a4c78","slug":"video-farmer-arrived-at-the-grain-market-in-julana-jind-carrying-his-harvest-in-a-bullock-cart-accompanied-by-the-beat-of-drums-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में जुलाना की अनाज मंडी में ढोल के साथ बैलगाड़ी में फसल लेकर पहुंचा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में जुलाना की अनाज मंडी में ढोल के साथ बैलगाड़ी में फसल लेकर पहुंचा किसान
नई अनाज मंडी में वीरवार को एक किसान ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करवाया। गतौली गांव निवासी किसान नरेश ढांडा अपनी गेहूं की फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली की बजाय बैलगाड़ी में भरकर मंडी पहुंचा। खास बात यह रही कि बैलगाड़ी के आगे एक व्यक्ति ढोल बजाता हुआ चल रहा था, जिससे यह दृश्य आकर्षण का केंद्र बन गया और मंडी में मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मंडी पहुंचने पर नरेश ढांडा को बिना किसी परेशानी के गेट पास जारी कर दिया गया। इस दौरान किसान ने सरकार की नीतियों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आए दिन नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिनसे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टरों पर नंबर प्लेट अनिवार्य करना और बायोमेट्रिक प्रणाली लागू करना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।
नरेश ढांडा ने कहा कि कई बार छोटे किसानों के पास जरूरी दस्तावेज या तकनीकी सुविधाएं नहीं होतीं, जिससे उन्हें मंडी में फसल बेचने में बाधाएं आती हैं। इसी के विरोध में उन्होंने बैलगाड़ी के माध्यम से फसल लाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि पुराने तरीकों से भी किसान अपना काम आसानी से कर सकता है।
मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने बताया कि बैलगाड़ी में फसल लाने वाले किसानों को गेट पास देने में कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि बैलगाड़ी पर नंबर प्लेट की अनिवार्यता नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।