सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   As you do, so will you reap: Ashok

जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा : अशोक

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 08 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
As you do, so will you reap: Ashok
विज्ञापन
जींद। महाराजा अग्रसेन मंदिर उचाना मंडी में पुजारी अशोक शर्मा के सान्निध्य में भजन-कीर्तन हुआ। पुजारी ने कहा कि जैसा कर्म करेंगे वैसा फल मिलेगा। अच्छे कर्म करेंगे तो फल अच्छा मिलेगा। बुरे कर्म अगर करेंगे तो फल उसके अनुसार मिलेगा।
Trending Videos

जीवन में जीतना हो सके उतनी जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। कोई अकड़ता है वह मुर्दे के बराबर है। जीवन में हमेशा झुकना चाहिए। जो फलदार वृक्ष होता है वह झुकता है। उन्होंने कहा कि हमें जो मिला है उससे खुश नहीं चाहिए। किसी दूसरे को देख कर कभी जलन नहीं करनी चाहिए। कर्मों के अनुसार ही हमें धन, औलाद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे कर्म करते रहे तो भगवान अच्छा फल जरूर देता है। कभी किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए। किसी का बुरा मात्र सोचने से ही पाप के भागीदारी हो जाते है। किसी का अच्छा हम नहीं कर सकते तो किसी का बुरा नहीं सोचना चाहिए। कोई अगर गलत कार्य करता है तो वह उसका भुगतान करेगा। जीवन बार-बार नहीं मिलता है। जितने भलाई के कार्य हो उतने करने चाहिए। मनुष्य के अंत समय धन-दौलत नहीं बल्कि अच्छे कर्म जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed