{"_id":"69d786727b984387f400cdeb","slug":"video-moisture-in-wheat-is-causing-problems-for-farmers-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: मंडी में नमी का खेल, वेयरहाउस की मशीन ने रोकी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: मंडी में नमी का खेल, वेयरहाउस की मशीन ने रोकी खरीद
अनाज मंडी में गेहूं खरीद के दौरान वेयरहाउस की मशीनों की गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। नमी अधिक बताकर किसानों की फसल खरीदने से इनकार किया गया, जिससे मौके पर पहुंचे डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा भी गुमराह हो गए और उन्हें बिना खरीद शुरू कराए वापस लौटना पड़ा।
डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा मंडी में गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान वेयरहाउस की मशीनों ने गेहूं में नमी 14.2 प्रतिशत बताई, जबकि मार्केट कमेटी की मशीन से जांच करने पर नमी मात्र 11.3 प्रतिशत पाई गई। नियमों के अनुसार यह गेहूं खरीद योग्य था, लेकिन गलत रीडिंग दिखाकर खरीद रोक दी गई।
डिप्टी स्पीकर के लौटने के बाद मंडी प्रधान सुशील सिहाग ने मामले को गंभीरता से उठाया और मशीनों की सेटिंग में गड़बड़ी की शिकायत की। जांच में सामने आया कि वेयरहाउस की मशीन नमी तीन प्रतिशत तक अधिक दिखा रही थी। इस पर एडीसी प्रदीप कुमार ने वेयरहाउस अधिकारियों को फटकार लगाते हुए मशीनों की दोबारा जांच कराने और तुरंत खरीद शुरू करने के निर्देश दिए।
मामले ने तब और तूल पकड़ा जब एक किसान की गेहूं की ढेरी की दो बार जांच की गई। मार्केट कमेटी की मशीन ने नमी 11 प्रतिशत बताई, जबकि वेयरहाउस ने उसी ढेरी में 14 प्रतिशत नमी दिखाकर खरीद से इनकार कर दिया। इस खुलासे ने वेयरहाउस मशीनों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।