सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Court acquits accused in attempt to murder case

Jind News: हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी को किया बरी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Court acquits accused in attempt to murder case
विज्ञापन
रेवाड़ी। हत्या के प्रयास के एक मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में धारूहेड़ा निवासी आरोपी हंसराज को बरी कर दिया।
Trending Videos

मामले के अनुसार 23 फरवरी 2022 को शिकायतकर्ता मोनू उर्फ मनीष ने बताया था कि वह धारूहेड़ा में एक नाई की दुकान के बाहर खड़ा था तभी मंजीत और उसका दोस्त बाइक पर वहां पहुंचे। इसी दौरान अंडे का ठेला लगाने वाला हंसराज वहां आया और मंजीत पर चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल मंजीत को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी चोटों को जानलेवा बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसी दिन एफआईआर दर्ज कर हंसराज को गिरफ्तार कर लिया था। जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया गया और हंसराज के खिलाफ आरोप तय किए गए।
मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने कुल 12 गवाह पेश किए हालांकि सुनवाई के दौरान सभी मुख्य गवाहों ने पहले दिए गए बयानों से पीछे हट गए और अदालत में कोई ठोस बयान नहीं दिया गया। गवाहों ने स्पष्ट कहा कि हंसराज ने मंजीत पर हमला नहीं किया।
19 मार्च को दिए अपने फैसले में अदालत ने अपने स्पष्ट किया कि साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध करने के लिए सबूतों की मजबूत और पूरी कड़ी होना आवश्यक है जो इस मामले में नहीं बन पाई। डॉक्टर की गवाही में भी हमलावर या हथियार का उल्लेख नहीं था जबकि बरामद चाकू पर कोई ठोस निशान या खून नहीं मिला।
साथ ही मुख्य गवाहों ने आरोपी के खिलाफ बयान देने से इनकार कर दिया। इन परिस्थितियों में अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में असफल रहा और संदेह का लाभ देते हुए आरोपी हंसराज को बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed