फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Datasinghwala border sealed; farmers convoy halted amidst four-layer security farmers adamant on their demands

Farmers Protest: दातासिंह वाला बॉर्डर सील, चार लेयर सुरक्षा में रोका किसानों का जत्था; इन मांगों पर अड़े किसान

Mon, 17 Aug 2026 08:39 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जींद
अमर उजाला नेटवर्क, जींद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 17 Aug 2026 08:39 AM IST
सार

जींद में दातासिंह वाला बॉर्डर सील कर दिया गया है। चार लेयर सुरक्षा में किसानों का जत्था रोका गया है। किसानों और सरकार की दो दौर की वार्ता विफल हो गई है। किसान केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत और ट्रेड डील रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। 

विज्ञापन
Datasinghwala border sealed; farmers convoy halted amidst four-layer security farmers adamant on their demands
Farmers Protest - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के एलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने दातासिंह वाला (खनौरी) बॉर्डर पर रविवार को चार लेयर सुरक्षा व्यवस्था कर बॉर्डर सील कर दिया। पंजाब की ओर से दिल्ली जाने के लिए पहुंचे 51 किसानों के जत्थे को हरियाणा में प्रवेश नहीं करने दिया गया। 
विज्ञापन


डीसी और एसपी के साथ किसान नेताओं की करीब डेढ़ घंटे में दो दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। किसान केंद्रीय कृषि मंत्री से बातचीत और प्रस्तावित ट्रेड डील रद्द करने की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने 29 अगस्त तक बॉर्डर पर पड़ाव जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन


दोपहर बाद पंजाब की ओर से किसानों का जत्था हरियाणा की तरफ बढ़ा तो प्रशासन ने किसान नेताओं के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। प्रतिनिधिमंडल में किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, बलदेव सिंह सरसा, इंद्रजीत पन्नीवाल, सुखदेव भोजराज और अमनजीत सिंह अरोड़ा शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद की डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह ने किसानों की संख्या कम करने और मुख्यमंत्री से बातचीत कराने का प्रस्ताव रखा। किसान नेताओं ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उनका मुद्दा ट्रेड डील से जुड़ा है, इसलिए केंद्रीय कृषि मंत्री से वार्ता होनी चाहिए।

किसानों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पैदल दिल्ली पहुंचना है। मांगें पूरी होने तक वे 29 अगस्त तक बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। वार्ता विफल होने के बाद किसान नेता पंजाब की ओर लौट गए और खनौरी-दातासिंह वाला बॉर्डर पर पड़ाव डाल दिया।

हरियाणा के 51 किसान हिरासत में
उधर, दिल्ली की ओर बढ़ रहे हरियाणा के 33 किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। कैथल की ओर से किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में बॉर्डर की तरफ पहुंच रहे 18 किसानों को भी हिरासत में लिया गया।

 

शुभकरण की मौत स्थल की मिट्टी लेकर जाएंगे दिल्ली
किसानों ने रविवार को खनौरी में उस स्थान से मिट्टी एकत्र की, जहां 21 फरवरी 2024 को शुभकरण सिंह की मौत हुई थी। किसान इस मिट्टी को दिल्ली के जंतर-मंतर तक लेकर जाएंगे। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में गैर-एसकेएम किसान संगठनों की ओर से यह पदयात्रा शुरू की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed