सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Despite the availability of parking facilities, citizens are still parking their vehicles at the hospital.

Jind News: पार्किंग की व्यवस्था फिर भी नागरिक अस्पताल में खड़ा कर रहे वाहन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Despite the availability of parking facilities, citizens are still parking their vehicles at the hospital.
07जेएनडी29: नागरिक अस्पताल में एमरजेंसी के सामने खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में पार्किंग बन कर तैयार है। इसके बावजूद बिना रोक-टोक के चलते चालक अपने वाहनों को अस्पताल में जगह-जगह खड़े कर रहे हैं। मुख्य रास्ते व मेन गेट तक पर वाहन हर समय वाहन खड़े रहते हैं। यदि एंबुलेंस से गंभीर मरीज को अस्पताल तक लाना हो तो परेशानी होती है।
Trending Videos

नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर के सामने पार्किंग बन कर तैयार है। इस समय कुछ पैच वर्क चल रहा है। लोग अपने वाहनों को खड़ा भी कर रहे हैं लेकिन अधिकतर वाहन चालक अपने वाहनों को अस्पताल में इमरजेंसी व नए भवन के सामने खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 1700 से ज्यादा की ओपीडी होती है। इनके साथ तामीरदार भी आते हैं। अस्पताल की नई बिल्डिंग के सामने मुख्य गेट पर, नई बिल्डिंग के पीछे, ऑक्सीजन प्लांट के साथ वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। पार्किंग व्यवस्था को बनाने के लिए एचकेआरएनएल कर्मियों को नियुक्त किया जाता है लेकिन वह भी व्यवस्था को बेहतर नहीं बना पा रहे हैं।
वर्जन
पार्किंग व्यवस्था के लिए कर्मियों को हिदायत दी गई है। मुख्य गेट के सामने कोई पार्किंग नहीं है। चालकों से आह्वान किया कि वे अपने वाहनों को पार्किंग में खड़ा करें ताकि गंभीर मरीजों को लाने व ले जाने में कोई परेशानी न हो। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article