सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Development works gain new momentum; modern amenities are reaching rural areas.

Jind News: विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहीं आधुनिक सुविधाएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Development works gain new momentum; modern amenities are reaching rural areas.
01जेएनडी08: अपने आवास पर जनसमस्याएं सुनते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार के कार्यकाल में जिले में विकास का पहिया रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देगी और जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

डॉ. मिड्ढा सोमवार को अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान शहर और गांवों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क, पेयजल, बिजली, जल निकासी और अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं डॉ. मिड्ढा के समक्ष रखीं। डिप्टी स्पीकर ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया जबकि अन्य शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के तहत योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, बिजली और सिंचाई सहित आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, गलियों का सुदृढ़ीकरण, जल निकासी व्यवस्था और सामुदायिक भवनों के निर्माण जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दरबार में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। डिप्टी स्पीकर ने भरोसा दिलाया कि जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करते हुए विकास की गति लगातार बनाए रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed