{"_id":"6a1ddba8ab4c2b8c780cbfd8","slug":"farmers-are-not-receiving-eight-hours-of-electricity-jind-news-c-199-1-sroh1009-154374-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों को नहीं मिल रही आठ घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों को नहीं मिल रही आठ घंटे बिजली
विज्ञापन
01जेएनडी07: मांगों को लेकर एसडीएम जुलाना को ज्ञापन सौंपते हुए किसान संगठन के सदस्य। स्रोत: संगठ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। किसान छात्र एकता संगठन के नेतृत्व में सोमवार को गांव लिजवाना के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव में लगे ट्यूबवेल कनेक्शनों को एक वर्ष से निर्धारित आठ घंटे बिजली आपूर्ति नहीं मिल रही है जिससे खेती-बाड़ी का कार्य प्रभावित हो रहा है।
किसानों ने बताया कि बिजली लाइनों में लगातार फाल्ट रहने के कारण उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती। इसके चलते धान सहित अन्य फसलों की समय पर सिंचाई नहीं हो रही है और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। किसान छात्र एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लार ने कहा कि किसानों की समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर किसानों को नियमित रूप से आठ घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करवाई गई तो संगठन किसानों के साथ मिलकर एसडीओ कार्यालय का घेराव करेगा।
किसान नेता नरेंद्र ढांडा ने कहा कि वर्तमान समय में किसान अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रशासन की उदासीनता के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 10 दिनों से तहसीलों में किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) भी नहीं बन पा रहे हैं जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

Trending Videos