सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mercury Rises in the Morning; Heat Returns to Torment After Two Days of Relief

Jind News: सुबह चढ़ा पारा, दो दिन की राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Mercury Rises in the Morning; Heat Returns to Torment After Two Days of Relief
01जेएनडी33: गर्मी से बचने के लिए बाइक रिक्शा में कूलर लेकर जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में सोमवार को तेज गर्मी में लोग परेशान दिखे। दो दिनों से बादलों और अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के कारण लोगों को राहत मिल रही थी लेकिन सप्ताह के पहले दिन सुबह से ही तेज धूप और बढ़े तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से ही धूप का असर तेज दिखाई दिया। दोपहर के समय बाजारों, बस स्टैंड और मुख्य सड़कों पर निकलने वाले लोग सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर चलते नजर आए। बाइक और स्कूटी सवार भी गर्म हवाओं से बचने के लिए पूरी तरह ढके हुए दिखाई दिए। हालांकि शाम के समय आसमान में हल्के बादल छाने से कुछ राहत महसूस हुई लेकिन दिनभर की गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय सिर ढकने तथा अनावश्यक रूप से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
ओपीडी में 1900 से अधिक मरीज पहुंचे
नागरिक अस्पताल में सोमवार को मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। ओपीडी में 1900 से अधिक मरीज पहुंचे। अस्पताल में बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, शरीर में कमजोरी, डिहाइड्रेशन और पेट संबंधी समस्याओं के मरीज अधिक संख्या में पहुंचे।
वर्जन
अत्यधिक गर्मी से लू लगने, डिहाइड्रेशन, रक्तचाप में उतार-चढ़ाव और बुजुर्गों और बच्चों में गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। खेतों, निर्माण स्थलों और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूर सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। लंबे समय तक तेज धूप में रहने से बेहोशी, थकावट और शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ने जैसी स्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।
वर्जन
आगामी दो दिन में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्वि होने की संभावना है। लोगों को गर्मी से बचने के प्रबंध करने चाहिए। फसलों से लेकर पशुओं व आमजन को गर्मी से नुकसान का डर रहता है। इसलिए तेज धूप में आमजन को जरूरी काम के चलते खुद का बचाव कर ही बाहर निकलना चाहिए। -डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article