{"_id":"6a57eaf9fbdf12918204953c","slug":"during-the-gupt-navratri-devotees-are-reaching-mata-bhramari-shaktipeeth-to-fulfill-their-wishes-jind-news-c-199-1-sroh1006-156776-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गुप्त नवरात्र में माता भ्रामरी शक्तिपीठ में मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गुप्त नवरात्र में माता भ्रामरी शक्तिपीठ में मनोकामना पूर्ति के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
विज्ञापन
15जेएनडी06-माता भ्रामरी धाम में पूजा-अर्चना करते हुए पुजारी शिवकुमार कौशिक। स्रोत श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना। गुप्त नवरात्र शुरू होते ही देवभूमि बनभौरी स्थित माता भ्रामरी शक्तिपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। दूर-दराज से श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुप्त नवरात्र में की गई साधना और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है, इसलिए इन दिनों मंदिर में भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। दर्शन, पूजा और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुजारी शिवकुमार कौशिक ने बताया कि गुप्त नवरात्र के दौरान सच्चे मन और श्रद्धा से की गई पूजा-अर्चना से माता रानी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में भक्तिभाव का वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु माता के जयकारों के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर रहे हैं।