जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में प्रवेश एवं अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए किसान छात्र एकता संगठन हरियाणा ने बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में निशुल्क हेल्प डेस्क लगाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुमित लाठर के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को जरूरी दस्तावेजों की मुफ्त प्रिंट सुविधा उपलब्ध कराई गई।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि विश्वविद्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचे विद्यार्थियों को दस्तावेजों के प्रिंट निकलवाने के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ रहा था। इसे देखते हुए हेल्प डेस्क स्थापित कर मौके पर ही निशुल्क प्रिंट और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिससे विद्यार्थियों को काफी राहत मिली। संगठन के उपाध्यक्ष अभिषेक जुलाना ने कहा कि किसान छात्र एकता संगठन केवल छात्र समस्याओं को उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय विद्यार्थियों की हरसंभव सहायता भी करता है। भविष्य में भी छात्र हित से जुड़े ऐसे कार्य जारी रहेंगे। हेल्प डेस्क के संचालन में नेहा और स्नेहा ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेवा कार्य लगातार जारी रखेगा। निशुल्क सुविधा मिलने पर विद्यार्थियों ने संगठन की पहल की सराहना की। इस अवसर पर प्रदीप कटारिया, आशीष मालवी, सिमरन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।