{"_id":"6a57eb59796e8b553d0d10bb","slug":"presentation-of-folk-culture-given-in-song-and-ragini-festival-jind-news-c-199-1-sroh1006-156773-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सांग व रागनी महोत्सव में दी लोक संस्कृति की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सांग व रागनी महोत्सव में दी लोक संस्कृति की प्रस्तुति
विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी03-पांडू-पिंडारा में सांग एवं रागिनी महोत्सव की शुरुआत करते हुए मुख्यातिथि महेश ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा कला परिषद एवं तृप्ति कल्चरल सोसाइटी जींद के संयुक्त तत्वावधान में सोम तीर्थ पांडु पिंडारा में कवि बाजे भगत जयंती सांग एवं रागिनी महोत्सव के दूसरे दिन हरियाणवी लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई।
हरियाणा कला परिषद के कलाकार मुकेश एवं उनके दल ने लोक रागिनियों और हरियाणवी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकार सलोनी वत्स ने कवि बाजे भगत की प्रसिद्ध रागिनी धूमा आवे से अटारी में, चाल्या भी ना जाता प्रस्तुत कर दर्शकों से खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रंगकर्मी रमेश मूर्ति और वरिष्ठ कलाकार यशु दास उपस्थित रहे। मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक मुकेश और अंकित शर्मा ने किया।
विज्ञापन
महेश जोशी ने कहा कि हरियाणा की लोक कला और संस्कृति विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बना चुकी है, जिसका श्रेय लोक कलाकारों को जाता है। उन्होंने कहा कि कवि बाजे भगत उत्तर भारत के महान कवि एवं सांगी थे, जिनकी जयंती पर आयोजित यह महोत्सव उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास है। कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुतियों ने हरियाणवी लोक संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया।