सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Eid ul Fitr celebrated with brotherhood at Jama Masjid

Jind News: जामा मस्जिद में भाईचारे के साथ मनाया ईद उल फितर

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Eid ul Fitr celebrated with brotherhood at Jama Masjid
फ़ोटो-60: बहादुरगढ़ की जामा मस्जिद में ईद के मौके पर मौजूद मुस्लिम समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित जामा मस्जिद में शनिवार को ईद उल फितर भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिद में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने ईद की नमाज अदा कर अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर जामा मस्जिद के प्रधान नाज़िम, अलीशेर, मोहम्मद उवेश, साहिद, सैफुद्दीन, मुजाहिद (उर्फ समीर), खुशनूर, नज़रुल, अमीरुल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद परिसर में नमाज के बाद बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों से मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। ईद के मौके पर लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में आपसी भाईचारा बढ़ाने का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed