फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Extortion demand of crore made to poultry feed factory operator.

Jind News: मुर्गी फीड फैक्ट्री संचालक से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी

Sun, 26 Jul 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Extortion demand of crore made to poultry feed factory operator.
सफीदों। शहर थाना क्षेत्र की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी मुर्गी फीड फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा से व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को गीली राणा बताते हुए रोहित गोदारा गैंग से संबंध बताए हैं। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग और गीली राणा के खिलाफ रंगदारी मांगने व धमकी देने की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में फैक्ट्री संचालक संजय शर्मा ने बताया कि 27 जून को उनके मोबाइल नंबर पर विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसके बाद 17 जुलाई को उनके फोन पर विदेशी नंबर से फिर व्हाट्सएप कॉल आया जिसने अपना नाम गीली राणा बताया। उसने अपने संबंध रोहित गोदारा गैंग से बताए और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मुर्गियों के लिए फीड बनाने की फैक्ट्री संचालित करते हैं और उसे कई बार व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से रंगदारी के लिए धमकाया गया है।

जांच अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि संजय शर्मा के बयान के आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed