फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father attempted to sexually assault minor daughter.

Jind News: पिता ने नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का किया प्रयास

Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 12 Jul 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Father attempted to sexually assault minor daughter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सदर थाना सफीदों क्षेत्र में पिता ने नाबालिग बेटी के यौन उत्पीड़न का प्रयास किया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एक गांव की एक नाबालिग लड़की ने दर्ज एफआईआर में बताया कि दो जुलाई को वह रात में कमरे में सोई थी। देर रात पिता आया और उसके पेट पर बैठ गया। फिर अश्लील हरकत करते हुए यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। शोर मचाया तो मां जाग गई। मां ने पिता की हरकत का विरोध किया। इसके बाद आरोपी ने उसे और मां को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

आरोपी ने उसे 20 हजार रुपये में बेचने की भी धमकी दी। वह दोनों फिर घर से मामा के घर पहुंच गईं। उसने मामा को पिता की करतूत के बारे में बताया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत हिसार के नजदीकी थाना में दी है। हिसार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उसके बाद जीरो एफआईआर सदर थाना सफीदों पुलिस को भेज दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed