{"_id":"69cc0dfb098bae46a100ff0d","slug":"following-the-recitation-of-sri-sukhmani-sahib-the-committee-honored-the-family-by-presenting-them-with-a-siropa-jind-news-c-199-1-sroh1009-150888-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्री सुखमणि साहिब का पाठ, परिवार को कमेटी ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्री सुखमणि साहिब का पाठ, परिवार को कमेटी ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया
विज्ञापन
31जेएनडी33: सिरोपा पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत : कमेटी सदस्य
विज्ञापन
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से बंसी रहेजा के निवास पर मंगलवार को श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ आयोजित किया गया। दोपहर तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरुबाणी का श्रवण किया।
श्री सुखमणि साहिब, जिसे शांति का पाठ भी कहा जाता है, सिख धर्म की प्रमुख बाणियों में से एक है जिसकी रचना गुरु अर्जन देव जी ने की थी। इस पाठ के माध्यम से मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त होता है।
कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और संगत ने श्रद्धा के साथ पाठ में भागीदारी निभाई। पाठ के बाद गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह छाबड़ा ओर अन्य कमेटी सदस्यों की ओर से बंसी रहेजा व उनके परिवार को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान संगत ने परिवार की सेवा भावना की सराहना की और गुरु घर से जुड़े रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। अंत में अरदास कर सभी की सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।
Trending Videos