सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food and Civil Supplies Department takes action at 12 locations, seizes 9 gas cylinders

Jind News: खाद्य आपूर्ति विभाग की 12 जगहोंं पर कार्रवाई, 9 गैस सिलिंडर जब्त

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Food and Civil Supplies Department takes action at 12 locations, seizes 9 gas cylinders
21jjrp18- झज्जर। इलेक्ट्रिक भट्टी का इस्तेमाल करते हुए। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos
झज्जर। शहर में कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने बंद होने के बाद अब रेस्तरां संचालक इलेक्ट्रिक भट्ठी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आगामी दिनों में इलेक्ट्रिक भट्ठी के साथ-साथ डीजल भट्ठी भी रेस्तरां और ढाबों पर शुरू हो सकती है।
वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग ने शनिवार को शहर में 12 जगहोंं पर कार्रवाई करते हुए 9 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। इसमें सात घरेलू गैस सिलिंडर शामिल है। वहीं, दो कॉमर्शिलय गैस सिलिंडर शामिल है। संचालक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। दो सिलिंडर अग्रसेन चौक, पांच सांपला रोड और दो मिनी बाईपास स्थित होटल से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडरों की मारामारी के चलते रेस्तरां, ढाबा संचालकों व दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस गोदोमों से कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने बंद हो गए हैं। इसके बाद संचालक रेस्तरां, ढाबा व दुकानों को चलाने के लिए अन्य विकल्प खोज रहे हैं।
गैस गोदोमों से मौजूदा समय में घरेलू गैस सिलिंडर ही लोगों को दिए जा रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से कॉमर्शियल स्थानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल करने वाले संचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बिना वैध दस्तोवेजों के कॉमर्शियल सिलिंडरों का इस्तेमाल करने पर संचालकों पर कार्रवाई हो रही है।




सूचना पर दुकान में पूछताछ, नहीं मिले सिलिंडर
शहर के बहादुरगढ़ रोड स्थित जयहिंद कॉलोनी में एक दुकान पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम सूचना के आधार कार्रवाई करने पहुंची। खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचना मिली थी कि दुकानदार घरेलू गैस सिलिंडर से गैस को छोटे अवैध सिलिंडरों में भरता है। इसके बाद खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम दुकान पर पहुंची तो उनको वहां पर किसी प्रकार का कोई सिलिंडर नहीं मिले।


भट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं संचालक
शहर में अलग-अलग स्थानों पर रेस्तरां, ढाबा व दुकान चलाने वाले संचालक अपनी जगहों पर इलेक्ट्रिक, डीजल, कोयला भट्ठी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भट्ठी का इस्तेमाल करने पर विभाग की तरफ से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी। कई स्थानों पर भट्ठी का इस्तेमाल किया भी जा रहा है।


इलेक्ट्रिक भट्टी में लग रहा ज्यादा समय, कारोबार हुआ कम
देवी स्वीट्स एंड स्नैक्स के संचालक साहिल ने बताया कि कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलने बंद होने के बाद इलेक्ट्रिक भट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। आगामी दिनों में डीजल भट्ठी का इस्तेमाल किया जाएगा। इलेक्ट्रिक भट्ठी में तेल गर्म होने व पकाई होने में ज्यादा समय लग रहा है। इसके चलते कारोबार में भी कमी आई है। इलेक्ट्रिक व डीजल भट्ठी को लेकर अन्य रेस्टोरेंट संचालकों से भी उनकी बातचीत हुई है।



जब्त किए सिलिंडर एजेंसी में होंगे जमा
खाद्य आपूर्ति विभाग में इंस्पेक्टर रंजन यादव ने बताया कि शहर में अलग-अलग स्थानों से जब्त किए गए घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों को एजेंसी में जमा कराया जाएगा। वहीं, वैध दस्तावेजों के कॉमर्शियल स्थानों पर कॉमर्शियल सिलेंडरों व घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पांच किलो वाले छोटू अवैध सिलेंडरों का इस्तेमाल करने वाले पर विभाग की तरफ से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है कि आईएसआई मार्क के सिलेंडरों का इस्तेमाल करे।



वर्जन
गैस सिलिंडरों को लेकर विभाग की तरफ से लगातार छापेमार कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को सात घरेलू व दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए। रेस्टोरेंट संचालक की तरफ से वैध दस्तावेज नहीं दिखाने पर कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों काे बरामद किया है। इसके अलावा फिलहाल कॉमर्शियल सिलिंडरों को भी रेस्टोरेंटों व ढाबों पर इस्तेमाल करने के लिए बंद किया गया है।-अमरजीत, एएफएसओ, खाद्य आपूर्ति विभाग झज्जर

21jjrp18- झज्जर। इलेक्ट्रिक भट्टी का इस्तेमाल करते हुए। संवाद

21jjrp18- झज्जर। इलेक्ट्रिक भट्टी का इस्तेमाल करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed