{"_id":"69be8f160e9c564cd0096f85","slug":"fraud-committed-under-the-pretext-of-transferring-a-gold-loan-jind-news-c-199-1-sroh1006-150323-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोल्ड लोन ट्रांसफर करवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोल्ड लोन ट्रांसफर करवाने के नाम पर तीन लाख की ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों क्षेत्र में एक व्यक्ति ने गोल्ड लोन एक कंपनी से दूसरी कंपनी में ट्रांसफर करवाने के नाम पर तीन लाख रुपये का चूना लगा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
फेड बैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार ने एफआईआर में बताया कि दस अक्तूबर 2025 को सिल्लाखेड़ी निवासी विनोद कुमार उनके पास आया। उसने कहा कि उसे अपना गोल्ड लोन कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड सुविधा से यहां ट्रांसफर करवाना है क्योंकि यहां पर ब्याज की दर कम है।
सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फेड बैंक ने दो लाख 99 हजार रुपये विनोद कुमार के खाते में ट्रांसफर कर दिए ताकि वह कैप्री ग्लोबल कैपिटल में रखा सोना छुड़ा सके और उसे फेडफिना की सफीदों शाखा में लाया जा सके। उसके बाद विनोद ने कंपनी को न तो आभूषण दिए और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने विनोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos