फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Goal to have a library in every village in Uchana by 2027: MLA Atri

उचाना में 2027 तक हर गांव में लाइब्रेरी का लक्ष्य : विधायक अत्री

Tue, 04 Aug 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Goal to have a library in every village in Uchana by 2027: MLA Atri
फोटो 03जेएनडी19-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए। स्रोत कार्
उचाना। एसडी महिला कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सोमवार को छात्राओं ने शिक्षा, महिला सुरक्षा, रोजगार, नशामुक्ति, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

छात्राओं ने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के सामने क्षेत्र की जरूरतों और समस्याओं को लेकर सवाल किए जिनका विधायक ने विस्तार से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत, विकसित हरियाणा और विकसित उचाना के संकल्प को पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रा रमन ने महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा, बिनाक्षी ने खेलो इंडिया मिशन, रमनित ने विधायक बनने के बाद उचाना की प्राथमिकताएं, सुनैना ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, गरिमा ने नशा मुक्त अभियान, सीमा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आंचल ने संयुक्त एवं एकल परिवार, अंशु ने उचाना में सरकारी कॉलेज नहीं बनने, सरिता ने स्टार्टअप इंडिया मिशन और जीती ने आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना को लेकर सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अत्री ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने घोषणा की कि वर्ष 2027 तक उचाना हलके के प्रत्येक गांव में लाइब्रेरी स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि उचाना में सरकारी कॉलेज की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा निर्धारित सभी नियम पूरे होते ही उचाना को सरकारी कॉलेज की सौगात मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उचाना हलके के छह गांवों को आईएमटी में शामिल किया है। आईएमटी बनने से क्षेत्र में उद्योग स्थापित होंगे और स्थानीय युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस अवसर पर संस्था निदेशक विनोद वरिष्ठ, प्राचार्य डॉ. अंजू रानी, सरपंच संदीप गुरुकुल खेड़ा, मा. रामप्रसाद, संजय चहल, देशराज खरकभूरा, रोहताश खटकड़, रमेश राणा, नरेश सौंगरी, प्रवीण गर्ग, पंकज करसिंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed