फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Surge of faith at Pataleshwar Temple on the first Monday of Sawan.

Jind News: सावन के पहले सोमवार पातालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था

Tue, 04 Aug 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Surge of faith at Pataleshwar Temple on the first Monday of Sawan.
उचाना। सावन माह के पहले सोमवार को प्राचीन पातालेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और दूध अर्पित करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामना पूर्ति की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर और शिवलिंग का जलाभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने बताया कि सावन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में ठंडी खीर का प्रसाद श्रद्धालुओं को बांटा गया। इस मौके पर राजू शर्मा, गोविंद गोपाल गौड़, बल्ली शर्मा, ब्रह्मदत्त, बिंद्र मिस्त्री, सत्यवान, अशोक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed