{"_id":"69c2d4883583959b8a070161","slug":"goods-stolen-from-rpi-office-recovered-by-owners-jind-news-c-199-1-sroh1006-150494-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरपीआई कार्यालय से चोरी हुआ सामान मालिकों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरपीआई कार्यालय से चोरी हुआ सामान मालिकों ने पकड़ा
विज्ञापन
24जेएनडी11-चोरी का सामान बरामद होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
24 फरवरी को कार्यालय का ताला तोड़कर सामान ले गए थे चोर
जींद। शहर के शर्मा नगर में 24 फरवरी को आरपीआई कार्यालय से चोरी हुए सामान को मालिकों ने पकड़ लिया है। सामान को एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर कॉलोनी से ले जा रहा था। पुलिस ने सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत कब्जे में ले लिया है।
सफीदों निवासी सुनील कुमार और रामकिशन जांगड़ा ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने जींद के शर्मा नगर में किराये पर लेकर आरपीआई कार्यालय खोला है। 24 फरवरी सुबह उन्हें पता चला कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने कार्यालय पर जाकर देखा तो बैड, सोफे, अलमारी, बैड के गद्दे, मेज समेत अन्य सामान चोरी कर लिया जो दो-तीन लाख रुपये का था।
इससे पहले बदमाशों ने 21 जनवरी को भी कार्यालय पर लगे सीसीटीवी और अन्य समान तोड़ दिया था। वहीं कार्यालय के बाहर आरपीआई आंबेडकर कार्यालय लिखा हुआ था जिस पर कालिख पोत दी थी। पुलिस ने इस मामले में अनिल उसकी पत्नी सुमन और रामदिया सहित दो अन्य के खिलाफ सामान चोरी करने और एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले में दोनों आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पूछताछ में ट्रैक्टर चालक ने बताया कि यह सामान वह दुर्गा कॉलोनी से लेकर आया था और अनिल के सीटिजन स्कूल लेकर जाना था।
वर्जन
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सामान कब्जे में लिया है। ट्रैक्टर चालक से पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि यह सामान वह दुर्गा कॉलोनी से लेकर आया था और अनिल के सीटिजन स्कूल लेकर जाना था।
-- गीता रानी, प्रभारी, पुलिस चौकी रोहतक रोड, जींद
Trending Videos