{"_id":"69cbb8f75e276b577305f182","slug":"video-farmers-rally-in-jind-2026-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में किसानों की ललकार रैली, सरकार की नीतियों के खिलाफ गूंजा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में किसानों की ललकार रैली, सरकार की नीतियों के खिलाफ गूंजा विरोध
राज्य स्तरीय ललकार रैली में मंगलवार को हजारों किसानों ने नई अनाजमंडी में एकजुट होकर राज्य व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के बैनर तले आयोजित इस रैली में किसानों ने फसल बिक्री पर लगाए जा रहे नए निर्देशों का कड़ा विरोध जताया और इन्हें किसान विरोधी व दमनकारी बताया।
रैली में वरिष्ठ किसान नेता जोगेंद्र सिंह उगराह ने हरियाणा सरकार पर धान खरीद में बड़े घोटाले को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय सरकार किसानों पर अनुचित शर्तें थोप रही हैं। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में किसानों ने साफ कहा कि वह इन नई शर्तों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे और सरकार से इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों के हितों और देश की खाद्य सुरक्षा के साथ समझौता कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वह अपने अधिकारों और संप्रभुता की रक्षा के लिए संघर्ष को तेज करें। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बिजली के निजीकरण और बीज क्षेत्र में कॉर्पोरेट दखल की नीति की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये कदम कृषि क्षेत्र के लिए घातक साबित होंगे। साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए निर्दोष लोगों पर हो रहे हमलों की निंदा की और इस पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए। हाल ही में मानसून के दौरान आई बाढ़ से किसानों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा उठाते हुए सरकार के रवैये को असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को अभी तक पर्याप्त राहत नहीं मिली है। रैली में मास्टर बलबीर सिंह, कंवरजीत सिंह, सुखदेव जम्मू, रतन मान, सूबेदार रणबीर, विकास सीसर, सुखविंदर सिंह, मास्टर सतीश, तेजेंद्र, हंस राज राणा, कैप्टन रणधीर चहल, सुरजीत सिंह और सुमित समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।