{"_id":"6a6dea1a52a7ef1b7c07fbaa","slug":"grahak-panchayat-launches-annual-membership-drive-jind-news-c-199-1-sroh1006-157722-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ग्राहक पंचायत ने शुरू किया वार्षिक सदस्यता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ग्राहक पंचायत ने शुरू किया वार्षिक सदस्यता अभियान
Sat, 01 Aug 2026 06:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01जेएनडी10-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई ने शनिवार से वार्षिक सदस्यता अभियान की श
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला इकाई ने शनिवार से वार्षिक सदस्यता अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 1 से 31 अगस्त तक चलेगा। अभियान के तहत जिलेभर में नए सदस्यों को जोड़ने के साथ-साथ उपभोक्ता अधिकारों, कर्तव्यों और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ ने किया। उन्होंने कहा कि आज हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। बाजार से वस्तुएं खरीदने, ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करने और विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने वाले नागरिकों को अधिकारों की जानकारी होना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, नकली उत्पाद और भ्रामक विज्ञापनों जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। जागरूक उपभोक्ता ही इनसे बचाव कर सकता है। ग्राहक पंचायत लंबे समय से उपभोक्ता हितों की रक्षा और ग्राहक शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
राजेश वशिष्ठ ने बताया कि पूरे अगस्त माह में संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सदस्यता केवल संगठन से जुड़ना नहीं, बल्कि उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा में सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी है।