फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hockey nursery Dumerkha wins gold medals at the district-level competition.

Jind News: हॉकी नर्सरी डूमरखा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

Sat, 01 Aug 2026 06:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Hockey nursery Dumerkha wins gold medals at the district-level competition.
फोटो 4 नरवाना। डूमरखा की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए। स्रोत कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नवदीप स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें डूमरखा, बेलरखा, सफीदों और हमीरगढ़ की चार टीमों ने भाग लिया। हॉकी नर्सरी डूमरखा की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने अंडर-14 और अंडर-17 वर्गों में स्वर्ण पदक जीते। साथ ही प्रदेश स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता के लिए परीक्षण में प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 आयु वर्ग में डूमरखा ने हमीरगढ़ को 4-0 के अंतर से हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। इससे पहले हमीरगढ़ ने बेलरखा को 2-0 के अंतर से हराया था।
विज्ञापन

अंडर-17 आयु वर्ग में डुमरखा की टीम ने सफीदों को 5-0 से हराया। इसके बाद डूमरखा ने हमीरगढ़ को 3-0 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता सभी खिलाड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डूमरखा की छात्राएं हैं। इस जीत से हॉकी नर्सरी ने जिले में अपनी मजबूत पहचान कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल दिखाया। उनकी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया गया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक कमलेश और हॉकी कोच सुमित श्योकंद ने खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से तैयार किया। प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने भी उनका उत्साह बढ़ाया। हॉकी नर्सरी डूमरखा कई वर्षों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed