सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Gurdas Plants 5,000 Saplings Through Public Participation, Sets an Example in Environmental Conservation

Jind News: गुरदास ने जनभागीदारी से लगाए 5 हजार पौधे, पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gurdas Plants 5,000 Saplings Through Public Participation, Sets an Example in Environmental Conservation
विज्ञापन
जुलाना। क्षेत्र के गुरदास मिस्त्री ने जनभागीदारी के जरिए 5 हजार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। उनकी यह पहल आज जनआंदोलन का रूप ले चुकी है जो क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है।
Trending Videos

कोरोना काल के दौरान ऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगों की स्थिति ने गुरदास मिस्त्री को प्रभावित किया। इसी अनुभव ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरदास बताते हैं कि महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी से जूझते लोगों को देखकर संकल्प लिया कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से बचाव किया जा सकता है। इस सोच के साथ उन्होंने पौधरोपण अभियान शुरू किया।
अपने इस अभियान को संगठित रूप देने के लिए ‘जनहित पर्यावरण समिति’ का गठन किया। समिति के सदस्य प्रतिदिन सुबह जुलाना क्षेत्र की खाली पड़ी जमीनों पर पौधरोपण करते हैं। अब तक करीब 5 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं।
अभियान की खास बात यह है कि समिति के सदस्य केवल पौधे लगाकर ही नहीं छोड़ते बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करते हैं। समिति के सदस्य पौधों को बच्चों की तरह पाल-पोस कर बड़ा कर रहे हैं जिससे उनकी जीवित रहने की दर बेहतर बनी हुई है। संवाद
स्थानीय लोग अभियान से जुड़कर पौधरोपण में सहयोग कर रहे
गुरदास की इस पहल से क्षेत्र में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। स्थानीय लोग भी अब इस अभियान से जुड़कर पौधरोपण में सहयोग कर रहे हैं। यह प्रयास न केवल हरियाली को बढ़ावा दे रहा है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का संदेश भी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed