{"_id":"69e7c4a911fc31f0830bb744","slug":"no-sheet-found-laid-on-the-stretcher-in-the-minor-ot-dg-health-expresses-displeasure-jind-news-c-199-1-sroh1009-152063-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: माइनर ओटी में स्ट्रेचर पर नहीं बिछी मिली चादर, डीजी हेल्थ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: माइनर ओटी में स्ट्रेचर पर नहीं बिछी मिली चादर, डीजी हेल्थ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बिरला ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर उन्होंने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।
उन्होंने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर छोटे-बड़े पहलू की बारीकी से जांच की। उन्होंने चिकित्सकों संग बैठक कर अस्पताल की मौजूदा स्थिति और समस्याओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले इमरजेंसी और मेडिकल वार्ड का दौरा किया गया। जहां सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इसके अतिरिक्त माइनर ओटी में स्ट्रेचर पर चादर तक नहीं बिछी मिली और सफाई भी ठीक नहीं थी।
ओटी में एसी नहीं होने के कारण उमस बनी हुई थी। इस पर डीजी हेल्थ ने नाराजगी जताई। चिकित्सकों ने कहा कि जीर्णोद्धार का काम बाकी है। यहां पर सेंट्रल एसी लगवाई जाएंगी। गंदगी और अव्यवस्था देखकर डीजी हेल्थ ने अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
गर्मी के मौसम में बिना एसी के मरीजों का उपचार करना गंभीर लापरवाही माना गया। अस्पताल में चल रहे जीर्णोद्धार कार्य की धीमी गति भी निरीक्षण के दौरान सामने आई। किसी भी वार्ड में काम पूरा नहीं होने पर उन्होंने संबंधित एजेंसियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
डीजी हेल्थ ने अस्पताल के स्टोर का निरीक्षण करते हुए अतिरिक्त पड़े सामान की सूची तैयार करने के निर्देश दिए ताकि जरूरत के अनुसार अन्य अस्पतालों में भेजकर उसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि संसाधनों का सही प्रबंधन होना चाहिए जिससे मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। गायनी वार्ड में पहुंचकर उन्होंने महिला चिकित्सकों से बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
लैब के मुख्य द्वार पर लटका मिला ताला
वहीं, लैब का निरीक्षण करने पहुंचे तो मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। करीब दो से तीन मिनट तक इंतजार करने के बावजूद चाबी उपलब्ध नहीं हो सकी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना प्राथमिकता है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह बनाया जाएगा।
चिकित्सकों के साथ डीजी हेल्थ की बैठक आज
वहीं अब डीजी हेल्थ बुधवार को भी चिकित्सकों की बैठक लेकर अस्पताल के प्रत्येक पहलू की समीक्षा करेंगे और सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि मरीजों को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
बाक्स
डीजी हेल्थ डॉ. अनिल बिरला ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने जो भी कमियां बताई उनको जल्द दूर करवाया जाएगा ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। कुछ खामियां अस्पताल में जीर्णोद्धार के चलते लंबित हैं। इस काम को गति दिलवाने व मुख्य कार्य जल्द पूरे करवाने के लिए वह कई बार पत्र लिख चुके हैं लेकिन निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी काम को धीमी गति से कर रहे हैं। इसके कारण यह परेशानी हुई हैं। - डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X