{"_id":"6a0f4e4b6cfdfbd14c03771c","slug":"hatchery-trader-purchases-chickens-worth-33-lakhs-fails-to-make-payment-jind-news-c-199-1-sroh1006-153789-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हैचरी व्यापारी से 33 लाख के मुर्गे खरीदकर नहीं किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हैचरी व्यापारी से 33 लाख के मुर्गे खरीदकर नहीं किया भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। सेक्टर-8 निवासी हैचरी व्यापारी कुलदीप सिंह से 33 लाख रुपये के मुर्गे खरीद कर अमित और रामनिवास ने भुगतान नहीं किया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप सिंह ने बताया कि पटियाला चौक निवासी अमित दो जुलाई 2025 को उनके सफीदों रोड स्थित कार्यालय में आया था। उसने मुर्गे खरीदने और बिक्री के बाद समय पर भुगतान करने का भरोसा दिया। इसके बाद पांच जुलाई से 25 नवंबर 2025 तक अमित लगातार उनसे मुर्गे खरीदता रहा। शुरुआत में आरोपी ने कुछ रकम नकद और कुछ बैंक खाते में जमा करवाए लेकिन बाद में धीरे-धीरे भुगतान रोकना शुरू कर दिया।
कुलदीप के अनुसार अमित पर 32 लाख 60 हजार 390 रुपये बकाया हो गए। जब उन्होंने भुगतान मांगा तो आरोपी ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अमित पहले भी अन्य व्यापारियों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।
विज्ञापन
मामले में दिल्ली के नरेला निवासी रामनिवास पर भी एक लाख छह हजार रुपये बकाया है। पुलिस ने अमित और रामनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos