Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Amidst the scorching heat in Jind, ABVP set up a cold water stall, bringing relief to students
{"_id":"6a0fec8292a839d9de0b031d","slug":"video-amidst-the-scorching-heat-in-jind-abvp-set-up-a-cold-water-stall-bringing-relief-to-students-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में भीषण गर्मी में एबीवीपी ने लगाई ठंडे पानी की छबील, विद्यार्थियों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में भीषण गर्मी में एबीवीपी ने लगाई ठंडे पानी की छबील, विद्यार्थियों को मिली राहत
भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की सीआरएसयू इकाई, द्वारा चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में टीबी-1 के पास ठंडे व मीठे पानी की छबील लगाई गई।
इस सेवा शिविर का उद्देश्य परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को गर्मी से राहत प्रदान करना रहा। सुबह से ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने छबील पर पहुंचकर ठंडा पानी पीया और परिषद् के इस प्रयास की सराहना की। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ पूरे दिन पानी पिलाने का कार्य किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के डीन, प्रोफेसर्स, टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ भी मौजूद रहे।
डीएसडब्ल्यू डॉ. जसबीर सिंह ने स्वयं विद्यार्थियों को पानी पिलाकर परिषद् के सेवा कार्य की प्रशंसा की। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सतविंदर ढिल्लों ने कहा कि परिषद् छात्रहित और समाजसेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है। वहीं प्रांत मंत्री नवीन देसवाल ने इसे मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला प्रयास बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।