{"_id":"6a7746718825e0046a016458","slug":"heavy-rain-in-narwana-several-areas-inundated-jind-news-c-199-1-jnd1005-158156-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में झमाझम बारिश, कई इलाके जलमग्न
Sat, 08 Aug 2026 08:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। बरसात के पानी से हुए जल भराव के बीच से निकलती गाड़ी। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। शुक्रवार रात से शुरू हुई बूंदाबांदी के बाद शनिवार को जमकर बारिश हुई। सुबह करीब सात बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर रुक-रुककर दोपहर 3:30 बजे तक जारी रहा। शाम चार बजे फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश से शहर के कई मुख्य मार्ग और निचले इलाके जलमग्न हो गए।
ओल्ड कोर्ट रोड, अपोलो चौक, भगत सिंह चौक, पंजाबी चौक, रामनगर, पटेल नगर, बीरबल नगर, पतराम नगर, मॉडल टाउन, विश्वकर्मा चौक, एलआईसी रोड, शास्त्री नगर, सब्जी मंडी रोड, ढाकल रोड, धर्म सिंह कॉलोनी, शनि मंदिर क्षेत्र और रेलवे रोड पर पानी भर गया। ओल्ड कोर्ट रोड पर दुकानों में पानी घुसने से रोकने के लिए दुकानदारों के इंतजाम भी बेअसर रहे।
सिटी थाना के पास ओपन थिएटर की दीवार में दरार आने से हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, डूमरखा कलां की गलियां भी जलमग्न रहीं। बारिश से तापमान गिरने पर लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि किसानों ने इसे धान की फसल के लिए लाभदायक बताया।