{"_id":"6a77150c40f4921a9d0d92ad","slug":"video-creta-car-overturns-after-going-out-of-control-due-to-heavy-rain-in-julana-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जुलाना: तेज बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर पलटी क्रेटा कार, बाल-बाल बचे तीन लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना: तेज बारिश की वजह से अनियंत्रित होकर पलटी क्रेटा कार, बाल-बाल बचे तीन लोग
जुलाना: क्षेत्र में 126 एमएम बरसात दर्ज की गई। शनिवार को दोपहर के समय बरसात के दौरान जींद-रोहतक मार्ग पर जुलाना के पास एक कार अचानक फिसलकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
जींद के अहिरका गांव निवासी मोहन ने बताया कि वह दिल्ली में कोथली देने के लिए कार से जा रहा था। उसके साथ दो बच्चे भी कार में सवार थे। शनिवार को सुबह से ही क्षेत्र में तेज बरसात हो रही थी। जब वह जुलाना के पास जींद-रोहतक मार्ग पर पहुंचा तो बरसात के कारण सड़क पर पानी जमा था। इसी दौरान अचानक कार फिसल गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार सड़क किनारे पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार तीनों लोग घबरा गए।
हालांकि उन्होंने किसी तरह कार से बाहर निकलकर राहत की सांस ली। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।