{"_id":"6a76b58c0e7d09d58601dfba","slug":"video-video-ayathhaya-ma-sapa-ka-katana-sa-parathhana-ka-bhaii-ka-bha-ka-mata-paravara-ma-maca-kaharama-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में सांप के काटने से प्रधान के भाई की बहू की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में सांप के काटने से प्रधान के भाई की बहू की मौत, परिवार में मचा कोहराम
कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज पुलिस चौकी अंतर्गत नेपुरा गांव में शुक्रवार देर रात सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। महिला की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।नेपुरा निवासी खुदनू प्रधान के भाई की बहू रानी (30) पत्नी विजय पाल यादव शुक्रवार देर रात घर में थीं।
रात करीब एक बजे अचानक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए और आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली लेकर पहुंचे।सीएचसी में चिकित्सकों ने महिला की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने रानी को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलने पर शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
रानी की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। गांव में मातम का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।