बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen Plant's Electrifier Malfunctions Again; Gas Production Affected

Jind News: हाइड्रोजन प्लांट का दाेबारा इलेक्ट्रोफायर खराब, गैस उत्पादन प्रभावित

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen Plant's Electrifier Malfunctions Again; Gas Production Affected
01जेएनडी27-रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाईड्रोजन ट्रेन। फाइल फोटो
विज्ञापन
जींद। हाइड्रोजन प्लांट में लगा इलेक्ट्रोफायर दाेबारा खराब होने से गैस उत्पादन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर ट्रेन के ट्रायल शेड्यूल पर पड़ा है और निर्धारित समय पर परीक्षण नहीं हो सका।
Trending Videos

इलेक्ट्रोफायर हाइड्रोजन गैस तैयार करने की प्रक्रिया का अहम हिस्सा होता है। इसके खराब होने से प्लांट में गैस बननी पूरी तरह से रुक गई जिससे ट्रेन के संचालन और ट्रायल को फिलहाल टालना पड़ा। तकनीकी टीम की ओर से खराबी को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है लेकिन इसमें कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हाइड्रोजन ट्रेन फिलहाल दिल्ली में है जहां ट्रेन की मरम्मत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) का दौरा फाइनल होगा उसके बाद ट्रेन को वापस जींद लाया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सीआरएस की मंजूरी के बाद ही ट्रेन के नियमित संचालन का रास्ता साफ होगा। हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना को लेकर सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है। तकनीकी खामियों को दूर कर ट्रायल को सफल बनाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि बार-बार आ रही समस्याओं के कारण परियोजना में देरी जरूर हो रही है लेकिन विभाग इसे जल्द पूरा करने का दावा कर रहा है।
इलेक्ट्रोफायर खराब होने के कारण फिर पुणे से एक टैंकर गैस आई है। मार्च महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में हाइड्रोजन ट्रेन की पांच बार परफार्मेंस ट्रायल हुई थी। इस दौरान इलेक्ट्रोफायर को ठीक करने के लिए जर्मनी से सामान मंगवाया गया था। 27 मार्च को ट्रेन का पांचवां परफार्मेंस ट्रायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed