सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD Leaders Review Preparations for Youth Conference

Jind News: इनेलो नेताओं ने युवा सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
INLD Leaders Review Preparations for Youth Conference
18जेएनडी09-नई अनाज मंडी में होने वाले सम्मेलन स्थल का जायजा लेने पहुंची सुनैना चौटाला और अन्य।
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश महिला प्रभारी सुनैना चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप ने बुधवार को 23 मार्च को होने वाले शहीदों के सम्मान में प्रस्तावित युवा सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया।
Trending Videos

उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने महिलाओं के बैठने की व्यवस्था, मंच प्रबंधन, पार्किंग और अन्य सुविधाओं को लेकर निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव सरदार नक्षत्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा और कांग्रेस से विकल्प तलाश रही है और इनेलो की ओर उम्मीद से देख रही है। हालिया राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया।
कहा कि इनेलो ने अपने निर्णयों के माध्यम से जनहित में भूमिका निभाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 23 मार्च के सम्मेलन में ज्यादा संख्या में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन से इनेलो के पक्ष में माहौल बनेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजेंद्र रेढू, प्रभारी अंग्रेज नैन, हल्का प्रधान प्रदीप नैन, हल्का संयोजक इंद्रजीत बेनीवाल, शहरी प्रधान छबील दास मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed